Breaking News

अम्बिकापुर@बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने आईजी ने अधिकारियों को दिया निर्देश

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।

आईजी दीपक झा ने बढ़ती सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने और उनकी प्रभावी रोकथाम के लिए सभी इकाइयों के नोडल अधिकारियों एवं आईआरएडी/ईडीएआर के डीआरएम के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में सडक दुर्घटनाओं (ब्लैक स्पॉट) के प्रमुख कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई,जिसमें प्रमुख रूप से चौक-चौराहों और दुर्घटनाजन्य स्थानों का चिन्हांकन करने और वहां विशेष ध्यान देने की बात कही गई। आईजी ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना सीटबेल्ट,बिना हेलमेट, नशे में वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। समीक्षा के दौरान, आईआरएट/ईडीएआर एप्लिकेशन में विवेचकों द्वारा की जा रही गलत एंट्रीज़ पर भी चर्चा हुई। आईजी ने कहा कि विवेचकों को समय-समय पर उचित प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे सही जानकारी अपलोड कर सकें और दुर्घटनाओं के अपराधों का पंजीकरण समय पर हो सके। इसके अलावा, उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से जिलों में यातायात जागरूकता अभियान चलाने की अपील की, खासकर स्कूलों, कॉलेजों, हॉट बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान के जरिए आम नागरिकों को यातायात नियमों और संकेतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। आईजी ने यह भी निर्देश दिए कि यदि कोई नागरिक सडक दुर्घटना में घायल होता है, तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजने वाले व्यक्ति की पहचान की जाए और उन्हें ‘राहवीर योजना’ के तहत प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाए। अंत में, उन्होंने नोडल अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर पुलिस, परिवहन विभाग, एनएच, पीडब्ल्यूडी और पीएमजेएसवॉय के साथ संयुक्त निरीक्षण करें और वहां आवश्यक सुधार कार्यों जैसे रम्बल स्टि्रप्स, संकेत बोर्ड, गति सीमा बोर्ड और गति अवरोधक ब्रेकर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply