Breaking News
New Delhi, India-Nov 9, 2021: Homeless people gather around a bonfire on a cold morning at Kashmiri Gate, feeling the winter chill.

सूरजपुर@जिले में शीतलहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर,15 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
जिले में बढ़ती ठंड और संभावित शीतलहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में तापमान में गिरावट, शीतलहर एवं शीत दिवस की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कपिल देव पैकरा ने बताया कि शीतलहर का प्रभाव विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों पर अधिक पड़ता है। साथ ही हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी, मधुमेह, अस्थमा एवं अन्य दीर्घकालिक रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शीतलहर के दौरान शरीर का तापमान अचानक गिर सकता है, जिससे हाइपोथर्मिया, हाथ-पैरों में सुन्नपन, श्वसन संबंधी बीमारियों में वृद्धि तथा हृदय रोगियों में जटिलताएँ बढ़ने की आशंका रहती है। बच्चों में सर्दी-जुकाम व निमोनिया का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने शीत लहर को विशेष ध्यान में रखते हुए नागरिकों को परतदार गर्म कपड़े पहनने, ऊनी टोपी, मफलर, दस्ताने व मोजे का उपयोग करने की सलाह दी है। सुबह एवं शाम के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, गर्म भोजन व पेय पदार्थों का सेवन करने तथा ठंड में भी पर्याप्त पानी पीने की अपील की गई है। साथ ही धूम्रपान से दूर रहने की सलाह दी गई है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply