अब तक 14995 प्रकरणों का किया जा चुका है त्वरित निराकरण
-संवाददाता-
जशपुरनगर,15 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर स्थापित सीएम कैंप कार्यालय बगिया आज लोगों की समस्याओं का सबसे तेज और भरोसेमंद समाधान केंद्र बन चुका है। तीज त्यौहार हो या अर्द्धरात्रि, बस एक फोन कॉल पर सहायता पहुँचना अब यहां की सामान्य प्रक्रिया बन गई है। नारायणपुर के चिटकवाईन गंझू टोली में ट्रांसफार्मर खराब होने से उत्पन्न संकट हो या आपात स्वास्थ्य सहायता कैंप कार्यालय हर परिस्थिति में तत्पर दिखाई देता है।स्थापना के बाद से अब तक लगभग 14,995 प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया है। बिजली, पेयजल, सड़क, राजस्व, स्वास्थ्य, सामाजिक सहायता,आर्थिक सहायता जैसे मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई ने लोगों का विश्वास और गहरा किया है। 110 नए ट्रांसफार्मर, नई विद्युत लाइनें और उपकेंद्रों की स्थापना से लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में कैंप कार्यालय ने मानवीय सेवाभाव का उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थय सहायता योजना के तहत जिले के 72 मरीजों के इलाज के 2 करोड़ 85 लाख रुपए की मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर संचालित सीएम कैंप कार्यालय बगिया से बीते दो वर्षो में कई जरूरतमंद हितग्राहियों को त्वरित लाभ प्रदान किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur