Breaking News

अम्बिकापुर@पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया का बोनस अंक का विवरण जारी

Share


प्रतीक्षा सूची में चयनित एवं अभ्यर्थी एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं व्यापम द्वारा लिया गया था लिखित परीक्षा


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।

चयन सूची/प्रतीक्षा सूची छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट https://cgpolice.gov.inएवं अन्य समाचार पत्रों में दिनांक 09-12-2025 को प्रकाशित किया गया था। उक्त चयन/प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं व्यापम द्वारा जारी लिखित परीक्षा तथा बोनस अंक का विवरण दिनांक 14-12-2025 को पुलिस नियंत्रण कक्ष अंबिकापुर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में सूची चस्पा की गई है। अभ्यर्थियों की चयनित/प्रतीक्षा सूची को छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिका बल, आरक्षक (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम, 2007 एवं संशोधित नियम 2019 की कंडिका-07 की (छः) एवं (सात) में दिए गए प्रावधानों का पूर्णतः पालन करते हुए तैयार की गई है। उक्त नियम में उल्लेखित प्रावधान निम्नानुसार हैं :-
1- चयन/प्रतीक्षा सूची में शासन के निर्देशानुसार नगर सैनिकों के लिए वर्गवार रिक्तियों में 25 प्रतिशत क्षैतिज एवं श्रेणीवार एवं जाति वर्गवार आरक्षण का लाभ दिया गया है।
2- चयन/प्रतीक्षा सूची में शासन के निर्देशानुसार भूतपूर्व सैनिकों के लिए वर्गवार रिक्तियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज एवं श्रेणीवार एवं जाति वर्गवार आरक्षण का लाभ दिया गया है।
3- चयन/प्रतीक्षा सूची में शासन के निर्देशानुसार महिलाओं के लिए वर्गवार रिक्तियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज एवं विभागवार एवं जाति वर्गवार आरक्षण का लाभ दिया गया है।
4- अभ्यर्थियों को उल्लेखित शीर्षक की विशेष योग्यता हेतु प्रत्येक शीर्षक के लिए 05 अंक निर्धारित कर कुल 10 अंक अधिकतम बोनस अंक प्रदान किया गया है।
(क) राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में प्रवीणता
(केवल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता, जिनका सीधा संचालन उस खेल के अखिल भारतीय संघ द्वारा किया जाता है) में भाग लेने वाले खिलाडि़यों को 05 अंक बोनस प्रदान किया गया।
(ख) एन.सी.सी. ‘C’ प्रमाण-पत्र धारक / एन.एस.एस. (राष्ट्रीय सेवा योजना) का प्रमाण-पत्र धारक को 05 अंक बोनस प्रदान किया गया।
अभ्यर्थी उपरोक्तानुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा/व्यापम द्वारा जारी लिखित परीक्षा एवं बोनस अंक इस प्रकार कुल प्राप्तांक अंकों का अवलोकन कर सकते हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply