Breaking News

अम्बिकापुर@युवती की फांसी पर लटकी मिली लाश,जांच में जुटी पुलिस

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
शहर से लगे खलिबा जंगल में रविवार की सुबह एक 19 वर्षीय युवती की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। युवती के परिेजनों को भी पुलिस ने सूचना दी। पता चला कि युवती अपने ससुराल से भागकर अंबिकापुर में ही किराए के मकान में रह रही थी। शहर से लगे ग्राम खलिबा जंगल में रविवार की सुबह करीब 9 बजे एक युवती की पेड़ पर लटकी लाश मिली। ग्रामीणों ने शव देख सरपंच को सूचना दी। सरपंच की सूचना पर गांधीनगर टीआई प्रदीप जायसवाल अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की। युवती के शव के नीचे उसका बैग और मोबाइल पड़ा हुआ था। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें युवती का आधार कार्ड तथा एक युवक का फोटो मिला। आधार कार्ड के आधार पर युवती की पहचान सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामडीह, देवगढ़ निवासी निशा पिता स्व. बालमुकुंद के रूप में हुई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply