Breaking News

अम्बिकापुर@देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़…पुलिस की सतर्कता से संगठित नेटवर्क उजागर

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।

शहर में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आकाशवाणी चौक के पास संचालित हो रहे देह व्यापार के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने पति-पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई न केवल पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है, बल्कि शहर में लंबे समय से फल-फूल रहे इस अवैध कारोबार की गंभीरता को भी उजागर करती है। मामले की शुरुआत 10 नवंबर को हुई, जब महिला थाना पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि आकाशवाणी चौक के पास स्थित एक मकान में युवतियों से जबरन वेश्यावृत्ति कराई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल छापा मारा। कार्रवाई के दौरान एक महिला को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने महिला के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पूछताछ के दौरान महिला ने खुलासा किया कि इस अवैध धंधे में उसका पति, एक युवती और एक युवक भी सक्रिय रूप से शामिल हैं। इसके बाद पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी रही। शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली,जब तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मायापुर निवासी सुनील कुमार (40 वर्ष), जो पहले से जेल भेजी गई महिला का पति है, दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम तेलसखरिया निवासी हेमंत दास (33 वर्ष) और एक अन्य युवती शामिल हैं। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान तीनों ने अपने अपराध को स्वीकार किया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह पूरी तरह से सुनियोजित तरीके से काम कर रहा था।
पति इस धंधे के संचालन में सहयोग करता था, युवती ग्राहकों की तलाश करती थी, जबकि युवक लड़कियों को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था। इस तरह से शहर के रिहायशी इलाके में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से शहर में सक्रिय देह व्यापार के नेटवर्क पर करारा प्रहार हुआ है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस गिरोह के तार किसी अन्य शहर या बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था और सामाजिक माहौल को सुरक्षित रखा जा सके।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply