Breaking News

अम्बिकापुर@मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सरगुजा जिले के 207 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से मथुरा-वृन्दावन रवाना

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।

छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज शनिवार को सरगुजा जिले के तीर्थ यात्रियों को लेकर एक विशेष ट्रेन अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से मथुरा,वृन्दावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए रवाना हुई। ट्रेन को सभापति,नगर पालिक निगम अंबिकापुर श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया,मेंबर इन काउंसिल नगर पालिक निगम,श्रीमती प्रियंका गुप्ता, पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने तीर्थ यात्रियों को सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उप संचालक, समाज कल्याण विभाग सरगुजा श्री व्ही. के. उके ने बताया कि इस यात्रा में सरगुजा जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं नगरीय निकायों से कुल 207 यात्री शामिल हैं। इनमें जनपद पंचायत लखनपुर,मैनपाट,लुण्ड्रा, अंबिकापुर,बतौली,सीतापुर एवं उदयपुर से 23-23 यात्री, नगर निगम अंबिकापुर से 23, नगर पंचायत लखनपुर से 11 तथा नगर पंचायत सीतापुर से 11 यात्री, साथ ही 01 जिला नोडल अधिकारी एवं अनुरक्षक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्रियों की यह यात्रा 16 दिसम्बर 2025 को सकुशल वापसी के साथ पूर्ण होगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply