Breaking News

कोरिया/सोनहत@महाविद्यालय में स्वदेशी संकल्प का संदेश,युवाओं को किया जागरूक

Share


-संवाददाता-
कोरिया/सोनहत,12 दिसंबर 2025
(घटती-घटना)।

आत्मनिर्भर भारत-हर घर स्वदेशी,घर-घर स्वदेशी संकल्प अभियान के तहत सोनहत महाविद्यालय में आज एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहन तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में योगदान के महत्व से अवगत कराया गया, कार्यक्रम प्रभारी एवं भाजपा मंडल महामंत्री मनोज साहू ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और कुटीर उद्योगों को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेने की अपील की, कार्यक्रम में भाजयुमो जिला मंत्री रमेश तिवारी, भाजयुमो उपाध्यक्ष दिलीप राजवाड़े,जयप्रकाश राजू साहू, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक गण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के समर्थन में चला हस्ताक्षर अभियान-सोनहत महाविद्यालय में आज एक राष्ट्र्र-एक चुनाव के समर्थन में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। छात्रों को इस अवधारणा के लाभ,इसके क्रियान्वयन की आवश्यकता और इससे देश की लोकतांत्रिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई,कार्यक्रम के दौरान मनोज साहू ने कहा कि एक साथ चुनाव होने से चुनावी खर्च में उल्लेखनीय कमी आएगी, प्रशासनिक संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा, बार-बार लगने वाले आदर्श आचार संहिता से विकास कार्य बाधित नहीं होंगे, शासन-प्रशासन की निरंतरता बनी रहेगी अभियान में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने हस्ताक्षर कर इस पहल का समर्थन किया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply