Breaking News

अम्बिकापुर@कलेक्टर ने कुनकुरी नेत्रहीन आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों की मांगों पर दिए तत्काल निर्देश

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।

कलेक्टर विलास भोसकर आज बतौली ब्लॉक के कुनकुरी स्थित नेत्रहीन आवासीय विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यालय में शिक्षा, आवास, भोजन एवं बच्चों की देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संचालित सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और दैनिक गतिविधियों के बारे में भी पूछा। निरीक्षण के दौरान बच्चों ने कलेक्टर से फुटबॉल और क्रिकेट बैट की मांग रखी। कलेक्टर श्री भोसकर ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक सामग्रियां तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों की जरूरतें प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएं, ताकि उन्हें सीखने, खेलने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। इसी दौरान बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण की इच्छा भी व्यक्त की, जिस पर कलेक्टर ने बच्चों को उदयपुर के रामगढ़ भ्रमण के लिए ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण बच्चों के अनुभवों का विस्तार करते हैं और उनके सामाजिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान एसडीएम श्री रामसिंह ठाकुर, तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply