Breaking News

अम्बिकापुर@अंबिकापुर दिल्ली ट्रेन को सप्ताह में 2 दिन करने सांसद चिंतामणि महराज ने लोकसभा में रखी मांग

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।

सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महराज ने आज लोकसभा में अंबिकापुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22407) की आवृत्ति सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर दो दिन किए जाने की महत्वपूर्ण माँग रखी। सरगुजा सांसद के इस प्रयास से अंबिकापुर से दिल्ली जाने वाले रेट रेल यात्रियों को काफी प्रसन्नता हुई है। आज संसद की इस पहल पर खुशी जाहिर करके सरगुजा के कई यात्रियों ने अंबिकापुर दिल्ली यात्रा को और बेहतर बनाने के लिए सांसद सरगुजा को कुछ जरूरी सुझाव भेजे हैं,और अंबिकापुर रायपुर इंटरसिटी और नागपुर तक कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग भी रखी है। सांसद सरगुजा ने सदन को अवगत कराया कि यह ट्रेन वर्तमान में सप्ताह में केवल एक दिन चलती है, जिसके कारण सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर और कोरिया जिलों के हजारों छात्रों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को दिल्ली यात्रा के दौरान टिकट न मिलना, लंबी प्रतीक्षा सूची और भीड़ जैसी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए, श्री चिंतामणि महराज ने अनुरोध किया है कि ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाने पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और दिल्ली आवागमन सुगम हो।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply