Breaking News

अम्बिकापुर@राष्ट्रीय एकता शिविर में शामिल हुए शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबिकापुर के स्वयं सेवक प्रसंजीत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।

राष्ट्रीय सेवा योजना का राष्ट्रीय एकता शिविर 2025 दिनांक 22 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक सरदार पटेल विश्वविद्यालय, वल्लभ विद्यानगर, गुजरात में आयोजित हुआ। राष्ट्रीय एकता शिविर का मुख्य उद्देश्य विविध पृष्ठभूमि के युवाओं को एक साथ लाकर, सांस्कृतिक आदान प्रदान को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय एकता व अखंडता को मजबूत करना है। यह शिविर ‘सरदार क्150ः एक भारत. आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर आधारित रहा । उक्त प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिविर में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, अम्बिकापुर से सरगुजा संभाग के एकमात्र रा.से. यो. स्वयंसेवक प्रसंजीत बनिक बी.टेक. 7 सेमेस्टर, सिविल इंजीनियरिंग, ने सहभागिता कर कॉलेज व प्रदेश का गौरव बढ़ाया । शिविर के दौरान क्षेत्रीय खेल, नुक्कड़ नाटक, रंगोली एवं पोस्टर प्रदर्शन, राज्य की सांस्कृतिक कला एवं नृत्य प्रस्तुति, यूनिट मार्च तथा राष्ट्रीय पदयात्रा, क्षेत्रीय भ्रमण के रूप में नर्मदा जिले में स्थित नर्मदा नदी के किनारे स्टैचू ऑफ यूनिटी का भ्रमण जैसे कार्यक्रमों के आयोजन किए गए, जिनमें पुरे उत्साह के साथ स्वयं सेवकों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया । शिविर में डॉ. अशोक कुमार श्रोती (एनएसएस – क्षेत्रीय निदेशक भोपाल), डॉ. कमल कुमार कर (एनएसएस – क्षेत्रीय निदेशक अहमदाबाद), डॉ. जागृति सुवेरा (कार्यक्रम समन्वयक, एनएसएस, सरदार पटेल विश्वविद्यालय), डॉ. निरंजन पटेल (कुलपति, सरदार पटेल विश्वविद्यालय, आनंद) डॉ. कमल कुमार कर (रीजनल डायरेक्टरेट एनएसएस, अहमदाबाद) और डॉ. भैलालभाई पी. पटेल (रजिस्ट्रार, सरदार पटेल विश्वविद्यालय) आदि अतिथि शामिल हुए और विविध विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा स्वयंसेवकों को अपने आशीर्वचनों से उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन दिया । भिलाई के कुलपति डॉ. अरुण अरोड़ा. शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर के प्राचार्य डॉ. आर. एन. खरे, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. डी. एस. रघुवंशी तथा संस्था कार्यक्रम अधिकारी ने इस उपलब्धि पर प्रतिभागी स्वयंसेवक को बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply