- हत्या की आशंका…परिवार बोला,किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है…
- जमीन के कागज़ लौटाने का बना दबाव,आरोपी बोले, “जेल जा चुके हैं,कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे”
- व्यापारी परिवार दहशत में लगातार मिल रहीं धमकी भरी कॉल्स की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपने की तैयारी
- एफआईआर दर्ज,पुलिस जांच शुरू परिवार ने सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई
- जमीन विवाद में बढ़ा तनाव आरोपी पक्ष ने दुकान में घुसकर दी गालियाँ और धमकियाँ
-शमरोज खान-
सूरजपुर,11 दिसंबर 2025
(घटती-घटना)।
शहर के मुख्य मार्ग स्थित एक किराना दुकान के संचालक कोमल जैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने पिता और पूरे परिवार के साथ जबरन दुकान में घुसकर गाली-गलौज,धमकी देने और मारपीट करने का गंभीर आरोप मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर लगाया है। मामले में थाना सूरजपुर ने एनसीआर नंबर 1021/25 दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता के अनुसार…11 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे के आसपास महताब हुसैन अंसारी उर्फ बड्डवा,मंजूर अंसारी,शाकिला,पत्नी रेहान,और अन्य परिजनों ने दुकान में प्रवेश कर दुकान मालिक के पिता से बदसलूकी की,परिजनों के विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि तुम लोग हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते, जेल जाकर आ चुके हैंज् अगर पुलिस में रिपोर्ट की, तो पूरे परिवार का नाश कर देंगे. परिवार के मुताबिक इससे पहले भी कई मौकों पर आरोपी पक्ष द्वारा लगातार फोन कर धमकी दी गई थी,जिसकी रिकॉर्डिंग शिकायतकर्ता ने पुलिस को उपलब्ध कराई है।
पुराना विवाद बना कारण
शिकायत में बताया गया है कि जरीफ उल्लाह नाम के व्यक्ति की जमीन के ‘रजिस्टी दस्तावेज’ को लेकर विवाद चल रहा था, विवादित कागज 20/11/2025 को शिकायतकर्ता के पिता द्वारा पुलिस को सौंपे गए थे, उसी दिन से आरोपी पक्ष लगातार दबाव बना रहा था कि कागज वापस कर दिए जाएँ, परिवार का आरोप है कि कागज न देने पर आरोपी पक्ष और अधिक आक्रामक हो गया तथा दुकान में घुसकर दहशत फैलाने का प्रयास किया।
धमकियों से परिवार सहमा,हत्या तक की आशंका जताई
कोमल जैन ने पुलिस को बताया कि कुछ आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं,लगातार मिल रही धमकियों से परिवार भयभीत है,उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हत्या जैसी गंभीर घटना हो सकती है।
सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग सौंपने की बात
परिवार ने पुलिस को सूचित किया कि घटना के सभी सीसीटीवी फुटेज तथा धमकी भरे फोन कॉल की रिकॉर्डिंग उपलब्ध है, जिसे जांच में प्रस्तुत किया जाएगा।
पुलिस की कार्रवाई
थाना सूरजपुर ने प्रकरण को अपराधिक धमकी एवं गाली-गलौज से संबंधित गैर-संज्ञेय अपराध के तहत दर्ज किया है, जांच अधिकारी ने शिकायतकर्ता को आवश्यकतानुसार न्यायालय की शरण लेने की सलाह भी दी है।
परिवार ने सुरक्षा की मांग की…
अपनी शिकायत में कोमल जैन ने स्पष्ट लिखा है पूरा परिवार भय और खतरे में है, कृपया हमें सुरक्षा प्रदान की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur