Breaking News

जशपुरनगर@महिला सुरक्षा,हेल्पलाइन सेवाएँ और कानूनों पर छात्राओं को मिला व्यापक प्रशिक्षण

Share


-संवाददाता-
जशपुरनगर,11 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत 10 दिसंबर को सेंट जेवियर स्कूल, शांति भवन में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिलाओं के विरुद्ध घरेलू हिंसा के उदाहरणों द्वारा विभिन्न प्रकार की हिंसा जैसे शारीरिक, मानसिक,भावनात्मक एवं साइबर हिंसा के कारण,प्रभाव और रोकथाम संबंधी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी महिला या बालिका के साथ हिंसा की घटना होने पर तत्काल सहायता किस प्रकार उपलब्ध कराई जा सकती है। इस दौरान विभागीय सेवाओं एवं टोल-फ्री नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमे महिला सशक्तिकरण केंद्र,181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल विवाह निषेध अधिनियम, पोक्सो अधिनियम, मासिक धर्म एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता शामिल रहे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply