-संवाददाता-
रामचंदरपुर,11 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।
बलरामपुर जिले के स्नावल थाने में मृतिका के भाई ने 18/12/2025 को गुम इन्सान की रिपोर्ट दर्ज कराया था जिसपर सणावल पुलिस ने अपराध क्रमांक 53/25धारा 105(1),238,3(5)BNS के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था, पुलिस को विवेचना के दौरान मृतिका के प्रेमी सिलाजु पर शक होने पार र्पुलिस अभिरक्षा में लेकर कड़ाई में से पूछ ताछ करने पर आओपी सिलाजु ने जुर्म करना स्वीकार किया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया मृतिका के भाई के द्वारा दिनांक 08/12/ 2025 को थाना सनावल में गुम इंसान दर्ज कराया गया था, मृतिका के भाई ने अपने शिकायत में बताया बताया कि रात्रि से मृतिका आपने घर से बिना बताए कही चली गई है, जिस पर सनावल पुलिस के द्वारा खोजबीन की जा रही थी, दिनांक 09/12/2025 को ग्राम सिलाजु के चना महुआ जंगल में पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव मिला था जिस पर थाना सनावल के गुम इंसान के रूप में पहचान होने पर सनावल पुलिस के द्वारा थाना रामचंद्रपुर क्षेत्र का मामला होने से थाना रामचंद्रपुर को सूचना दिया गया, सूचना मिलने पर थाना रामचंद्रपुर में अपराध क्रमांक 53/25 धारा 103(1), 238,3(5)BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस को विवेचना के दौरान प्रकरण में मृतिका के प्रेमी रविन्द्र निवासी ग्राम सिलाजु पर शक होने पर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपना जुर्म कबूल किया गया, और बताया कि हम दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था, मृतिका के द्वारा शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था जिससे नाराज हो कर प्लान बनाकर अपने मां के साथ मिलकर मृतिका को उसके गांव जा कर अपने साथ ला कर अपनी मां एवं मृतिका को घर छोड़ने के बहाने से ग्राम सिलाजु के जंगल ले जा कर अपने गमछा से मृतिका का गला दबा कर हत्या करना स्वीकार किया। मामले में दिनांक 11.12.25 को उक्त दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur