Breaking News

एमसीबी@बहरासी में रोजगार सहायक पर मनमानी के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश

Share


कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग…पूर्व विधायक गुलाब कमरों से भी मिले ग्रामीण


-राजन पाण्डेय-
एमसीबी/बहरासी,10 दिसंबर 2025
(घटती-घटना)।

ग्राम पंचायत बहरासी में मनरेगा संचालन में अनियमितताओं, फर्जी हाजिरी और मनमानी के आरोपों ने ग्रामीणों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, वार्ड पंचों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षरित आवेदन देकर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से आरोपी रोजगार सहायक आशा सेन पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है,ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगा कार्यों की शुरुआत न तो पंचायत प्रतिनिधियों से पूछकर की जाती है और न ही ग्रामवासियों की सहमति ली जाती है। कई सोकता गढ़ा, तालाब निर्माण और अन्य मजदूरी आधारित कार्यों में बिना श्रमिकों की उपस्थिति के फर्जी हाजिरी लगाकर भुगतान किया जा रहा है, जिसे ग्रामीणों ने सरकारी धन का दुरुपयोग और खुली मनमानी बताया है।
पूर्व विधायक गुलाब कमरों से मिले ग्रामीण समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाया जाएगा
भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के बहरासी ग्राम से दर्जनों ग्रामीण मनेंद्रगढ़ पहुंचकर पूर्व विधायक गुलाब कमरों से मिले और मामले की विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीणों ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी उनके सामने रखा, पूर्व विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि हर शिकायत को प्राथमिकता से लिया जाएगा और प्रशासन के साथ समन्वय कर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, इधर, ग्रामीणों ने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से भी मुलाकात की,जहां अधिकारियों ने तीन दिनों के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कई पंचायतों में भी फर्जी हाजिरी आम पर कार्रवाई शून्य,ग्रामीणों का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ बहरासी ही नहीं,क्षेत्र की अन्य पंचायतों में भी फर्जी हाजिरी, मनरेगा में अनियमितताएँ और पारदर्शिता की कमी लंबे समय से बनी हुई है, काम करने वाले मजदूरों को भुगतान पाने के लिए चक्कर काटने पड़ते हैं जबकि जिन्होंने एक दिन भी काम नहीं किया,उनके खातों में नियमित भुगतान जा रहा है,ग्रामीणों ने कहा कि जांच और कार्रवाई के अभाव ने ऐसे कर्मचारियों के हौसले बढ़ा दिए हैं और प्रशासन को इस स्थिति पर तत्काल संज्ञान लेने की जरूरत है।
शिकायत मिली है…जांच कराएंगे जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम
मामले में जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम ने बताया शिकायत मिली है जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

प्रतापपुर/सूरजपुर@दोस्तों संग शराब पार्टी कर रहे युवक का अपहरण,बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

Share जमीन विवाद में वारदात की आशंका,बेहोशी की हालत में सडक किनारे मिला था घायल,इलाज …

Leave a Reply