Breaking News

अम्बिकापुर@स्टांप पर हस्ताक्षर करने से मना करने पर पति ने कीटनाशक सेवन कर दी जान

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।

रायगढ़ के कापू में एक युवक ने कीटनशक सेवन कर आत्महत्या कर ली। वह पत्नी पर चरित्रशंका करता था। इस लिए वह अलग रहने के लिए पत्नी से स्टांप पर हस्ताक्षर करा रहा था। हस्ताक्षर करने से पत्नी मना कर दी तो वह कीटनाशक सेवन कर लिया। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरु प्रसाद पिता मस्त राम यादव उम्र 32 वर्ष ग्राम जमदगाह थाना कापू का रहने वाला था। वह बोरबेल में काम करता था। वह पत्नी बेलाशो पर चरित्रशंका करता था। इस लिए वह कुछ दिन पूर्व पत्नी के साथ मारपीट भी किया था। मारपीट किए जाने से पत्नी मायके चली गई थी। इसके बाद वह वापस आ गई थी। 8 दिसंबर को गुरु प्रसाद स्टांप लेकर घर आया और अलग-अलग रहने के लिए पत्नी को हस्ताक्षर कराने लगा। पत्नी स्टांप पर हस्ताक्षर करने से मना कर दी। इससे क्षुब्द होकर पति ने पत्नी के सामने की कीटनाशक सेवन कर लिया। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए कापू अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply