Breaking News

अम्बिकापुर@श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु तीर्थयात्री अयोध्या के लिए रवाना

Share


जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर स्पेशल ट्रेन को किया रवाना,दर्शानार्थियों को दी शुभकामनाएं…


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।

श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के अंतर्गत सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु तीर्थयात्री आज अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में तीर्थयात्रियों की विशेष ट्रेन को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर स्पेशल ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिले के जनप्रतिनिधिगण, टूरिज्म बोर्ड सहायक संचालक सरगुजा श्री आशिष वर्मा तथा रेलवे एवं आई.आर.सी.टी.सी. के अधिकारी कर्मचारीगण अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में उपस्थित रहे। अतिथियों ने सभी यात्रियों को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उप संचालक समाज कल्याण एवं नोडल अधिकारी श्री व्ही. के. उके ने बताया कि जिले के जनपद पंचायत अंबिकापुर से 17, उदयपुर से 19, लखनपुर से 17, लुण्ड्रा 17, बतौली 17, सीतापुर से 18, मैनपाट से 15, नगर निगम अंबिकापुर से 30 नगर पंचायत लखनपुर से 07 तथा नगर पंचायत सीतापुर से 07 कुल 164 तीर्थ यात्री अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए हैं। यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं देखभाल हेतु जिले से अनुरक्षक दल भी उनके साथ भेजा गया है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भोजन, आवास एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह विशेष ट्रेन यह यात्रा दिनांक 13.12.2025 को वापस अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। सरगुजा संभाग के सभी जिलों से शासन द्वारा निर्धारित यात्री कोटा में सरगुजा से 164, जशपुर से 204, बलरामपुर-रामानुजगंज से 164, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 57,कोरिया से 108, सुरजपुर से 147 कुल 850 दर्शानार्थी अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए हैं।
धार्मिक आस्था और संवेदना का संगम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आरंभ की गई ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ का उद्देश्य आमजन, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या धाम के दर्शन का अवसर प्रदान करना है। यह योजना न केवल श्रद्धा और आस्था को सशक्त बनाती है, बल्कि शासन की संवेदनशीलता और जनसेवा के भाव को भी दर्शाती है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply