Breaking News

अम्बिकापुर@ग्रामीण अंचलों में आवागमन की मिली बड़ी सौगात

Share


मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज वर्चुअल माध्यम से जिले के दुर्गम एवं बस-विहीन मार्गों में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत शुरू हुई बस सेवाओं से हजारों ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक पहुंच में सुविधा मिलेगी। अम्बिकापुर बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह एवं निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पार्षद श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्रीमती श्वेता गुप्ता, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री विनय सोनी सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का सीधा लाभ ग्रामीण जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जहां कभी आवागमन का कोई साधन उपलब्ध नहीं था, वहां अब बस की नियमित पहुंच से लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। महापौर श्रीमती भगत ने मुख्यमंत्री बस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया और कहा कि ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में यह ऐतिहासिक पहल है।

कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती मंजूषा भगत के आग्रह पर बस संचालकों ने एक महत्वपूर्ण जनहित निर्णय लेते हुए कहा कि दिव्यांगजन एवं गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply