Breaking News

राजपुर@बलरामपुर जिले में बड़ा राजस्व घोटाला…छह गांवों की सरकारी और निजी भूमि एक ही परिवार के नाम पर दर्ज…डीएम के पास पहुंची शिकायत

Share


-संवाददाता-
राजपुर,10 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में बड़ा भूमि घोटाला सामने आया है। यहां कई ग्रामों की शासकीय एवं निजी भूमि को अवैध तरीके से एक ही परिवार के नाम कर दिए जाने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध कई पंचायत के ग्रामीणों ने कलेक्टर बलरामपुर को लिखित शिकायत देकर तत्काल जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।
क्या है शिकायत : ग्रामीणों ने शिकायत की है कि ग्राम पंचायत कोदौरा, कोटडीह, भेण्डरी, परसवार खुर्द, करगडीहा और पकराडी में स्थित कुल लगभग 60 से 70 एकड़ भूमि (शासकीय एवं भू-स्वामियों की निजी भूमि) को कथित रूप से तहसीलदार राजपुर और संबंधित पटवारी की मिलीभगत से एक ही परिवार के सात लोगों के नाम पर नामांतरण की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरा नामांतरण ऑनलाइन दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर किया गया है। महज कुछ समय के भीतर बड़ी मात्रा में भूमि गुप्ता परिवार के नाम चढ़ा दी गई।
गड़बड़ी का इस तरह हुआ खुलासा : ग्रामीणों ने बताया कि धान खरीदी पंजीयन के लिए उन्होंने ऑनलाइन खसरा/बी-1 निकाला, तो वास्तविक भूमि स्वामियों के नाम की जगह गुप्ता परिवार के नाम दर्ज मिले। इस गंभीर विसंगति की सूचना एक सप्ताह पूर्व पटवारी एवं तहसीलदार को दी गई थी, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।
गुस्साए ग्रामीण पहुंचे डीएम के पास : इसके बाद ग्रामीणों का धैर्य टूट गया और वे सामूहिक रूप से कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विस्तृत जानकारी के साथ लिखित शिकायत सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ऑपरेशन क्लीन जारी : इंजेक्शन से महुआ शराब तक लगातार कार्रवाई,लेकिन क्या नशे के असली सरगना अब भी पकड़ से दूर?

Share 24 घंटे में सप्लायर तक पहुंची टीम,अब गंगापुर में 200 किलो महुआ लाहन और …

Leave a Reply