Breaking News

अम्बिकापुर@करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। शहर के घुटरापारा में हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से मजदूर की मौत हो गई। वह एक व्यक्ति के घर पुट्टी का काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार बहुरन राम पिता ईश्वर राम उम्र 27 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी का रहने वाला था। वह मजदूरी का काम मरता था। 8 दिसंबर को पुट्टी का काम करने कोतवाली थाना क्षेत्र के घुटरापारा निवासी सूरज के घर गया था। वह काम कर रहा था। दूसरे तल पर वह पानी पी रहा था तभी घर से समीप से गुजरे 23 हजार केवीए का हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह गिर गया। उसे तत्काल बाइक में बैठाकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply