Breaking News

अम्बिकापुर@सरस्वती बी एड कॉलेज अंबिकापुर के छात्रों ने सरगुजा पुलिस द्वारा लगाई गई नए कानून की प्रदर्शनी का अवलोकन किया

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार नए कानून की जानकारी के लिए स्थानीय कला केंद्र मैदान में प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमे आज दिनांक 09/12/ 2025 को सरस्वती बी एड कॉलेज के छात्र- छात्राओं को आमंत्रित करके पूरे प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री अमोलक सिंह ढिल्लो ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों की सुरक्षा, डिजिटल अपराध में आवश्यक साक्ष्य, आम जनता के हितों की रक्षा के लिए भारतीय न्याय संहिता में दिए गए प्रावधानों की महत्ता समझाया गया तथा उप निरीक्षक अभय तिवारी द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, साइबर अपराध, यातायात नियम एवं नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी दिया गया। सरगुजा नव विहान की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply