Breaking News

अम्बिकापुर@सलका अघिना साप्ताहिक बाजार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। सलका अघिना के साप्ताहिक बाजार में सोमवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। भीड़भाड़ वाले इलाके में वाहन के घुसते ही लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे में कई लोग बाल-बाल बच गए और किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। घटना पूरी तरह बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें वाहन को तेज गति से गुजरते हुए साफ देखा जा सकता है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि उस समय बाजार में भारी भीड़ थी, जिससे स्थिति और खतरनाक हो सकती थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की हुई शुरुआत


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply