Breaking News

अम्बिकापुर@पेशी से घर लौटने के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। कोर्ट से पेशी से लौटने के बाद युवक ने घर में आकर अज्ञात कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान घर में परिजन नहीं थे। सभी एक दशकर्म कार्यक्रम में गए थे। जानकारी के अनुसार आकाश सिंह उम्र 24 वर्ष कोतवाली थाना क्षेत्र के सतीपारा का रहने वाला था। सोमवार को घर में कोई नहीं था। परिजन दशकर्म कार्यक्रम में रिश्तेदार के घर कए थे। वहीं आकाश का किसी मामले में कोर्ट में पेशी भी था। सोमवार की शाम करीब 5 बजे आकाश पेशी से घर लौटा और कमरे में फांसी लगा ली। इसी दौरान परिजन घर पहुंचे तो वह फंदे पर लटका देख उसे तत्काल उतारकर निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply