Breaking News

लखनपुर,@ क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण…

Share

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ
लखनपुर,09 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा मंगलवार को उनके विधानसभा क्षेत्र लखनपुर और उदयपुर में करोड़ों रुपए की लागत से तैयार विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया । मंत्री अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है और हर आवश्यक परियोजनाओ को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जाएगा
बिनकरा में सरस्वती शिशु मंदिर भवन का भूमि पूजन
मंगलवार को मंत्री ने सर्वप्रथम ग्राम पंचायत बिंनकरा में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। मंत्री अग्रवाल ने अपने निधि से 20 लाख रुपए की राशि भवन निर्माण हेतु प्रदान की। इस अवसर का विशेष आकर्षण रहा—गांव के ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पसिंदर राजवाड़े के पूरे परिवार द्वारा स्कूल के लिए लगभग 50 डिसमिल भूमि का दान, जिसकी सभी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और स्वयं मंत्री ने प्रशंसा की। ग्रामीणों ने इसे गांव एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐतिहासिक योगदान बताया।
गुमगरा खुर्द में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण : इसके बाद मंत्री जी ने गुमगरा खुर्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के पूरे स्टाफ को निर्देशित करते हुए कहा— ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, खासतौर पर रात्रिकालीन सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, स्टाफ अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान एवं सतर्क रहें।
किसानों के लिए बड़ा आश्वासनः ‘सरकार खरीदेगी एक-एक दाना’ : अपने उद्बोधन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है सरकार किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदेगी और उचित मूल्य प्रदान करेगी। किसी भी समिति में यदि किसी कर्मचारी द्वारा किसान से अवैध वसूली, परेशानी या अनुचित व्यवहार की शिकायत मिलती है तो उसके लिए टोल-फ्री नंबर शुरू कर दिया गया है। शिकायत मिलते ही संबंधित व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर राजेंद्र जायसवाल, दिनेश साहू, राकेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, अखंड विधायक सिंह एवं प्रबोध सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजेंद्र जायसवाल, दिनेश साहू, राकेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, अखंड विधायक सिंह एवं प्रबोध सिंह पसिंदर राजवाड़े, सुभाष राजवाड़े, राकेश राजवाड़े,जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े,जनपद सदस्य रजनी सिंह, महेश्वर राजवाड़े,सचिन अग्रवाल,मोहपाल राजवाड़े, सरपंच सुखसाय,सरपंच प्रीति सिंह,अवधेश यादव,कर्मेंद्र राजवाड़े,गौरी साहू,रामकुमार साहू,गुड्डू सिंह, देवेंद्र साहू,ओमप्रकाश साहू,चेतन राजवाड़े,सतनारायण साहू,सुरेंद्र साहू,सुदर्शन मानिकपुरी, संतोष जायसवाल,अनिल सिंह,मनीष बंसल, बालेश्वर यादव,शुभम भदोरिया,कल्पना भदोरिया, सरपंच आदितपाल सिंह (चैनपुर),नागेश्वरी कुंवर, बुद्धमोहन सिंह, अनिमा सिंह (सरपंच),त्रिलोचन सिंह,कमलेश जायसवाल, मुक्ति रोशन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत लाटोरी में पुलिया निर्माण का भूमि पूजन
आगे मंत्री जी ग्राम पंचायत लाटोरी पहुंचे,जहाँ 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पुलिया के निर्माण का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
उदयपुर क्षेत्र में 11.86 करोड़ रुपये के उच्च स्तरीय पुल का कार्य
उदयपुर विकासखंड के अंतर्गत चैनपुर-खमरिया मार्ग पर रेहंड नदी में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य के लिए 11 करोड़ 86 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply