आम नागरिकों की सुनीं समस्याएं,अधिकारियों को त्वरित निराकरण का दिया निर्देश
अम्बिकापुर,08 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें, समस्याएँ और मांगें कलेक्टर के सामने रखीं। कलेक्टर ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। जनदर्शन में मुख्य रूप से राजस्व से संबंधित फौती, नामांतरण, सीमांकन, इसके अलावा पेंशन, रोजगार, अनुकंपा नियुक्ति एवं किसान पंजीयन जैसे विषयों पर बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो । उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव, उपायुक्त श्रीमती शारदा अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur