बलरामपुर, 08 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)। जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के 94 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाने के साथ लोगों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार अवसरों के बारे में भी अवगत कराया गया। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में हुए आयोजन में मनरेगा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण प्रावधानों को सरल रूप से जानकारी ग्रामीणों को दी गई। हर ग्राम पंचायत में लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर मनरेगा अंतर्गत पूरी जानकारी कैसे प्राप्त की जा सकती है इसकी व्यवहारिक प्रक्रिया कर समझाई गई। श्रमिकों को सलाह दी गई कि वे अधिक से अधिक मांग पत्र जमा कर अपने ही गाँव में रोजगार सुनिश्चित करें। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ सभी श्रमिकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए गए। ‘‘मोर गांव-मोर पानी’’ अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के विविध कार्य डबरी निर्माण, तालाब गहरीकरण, जल संग्रहण संरचनाएँ और अन्य संसाधन विकास कार्य के चयन और क्रियान्वयन पर भी ग्रामीणों को विस्तारपूवर्क बताया गया। आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए उपयुक्त स्थलों एवं हितग्राहियों के चयन की विस्तृत प्रक्रिया बताई गई। आगामी वित्तीय वर्ष की बेहतर योजना के लिए युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से कार्य योजना तैयार करने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur