Breaking News

अम्बिकापुर@ शहर से लगे महामाया पहाड़ से पेड़ों की अंधाधुंध कटाई,थाने में शिकायत

Share


अम्बिकापुर,08 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
शहर से लगे महामाया पहाड़, बंधियाचुआ क्षेत्र में जंगलों की बेहिसाब अवैध कटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दिनदहाड़े बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की जा रही है, जिसकी जानकारी उन्होंने कई बार वन विभाग को दी, लेकिन विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध कटाई में संलिप्त लोगों को वन विभाग के कुछ रेंजर और वनकर्मियों का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते यह गतिविधि लगातार चल रही है। सूचना देने वाले एक ग्रामीण ने बताया कि अवैध कटाई की शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी तक दी गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। दबाव और खतरे को देखते हुए पीडि़त ग्रामीण ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।
यह पूरा मामला अंबिकापुर वन परिक्षेत्र बंधियाचुआ का बताया जा रहा है, जहां लगातार हो रही पेड़ों की कटाई न केवल पर्यावरण के लिए खतरा है बल्कि वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply