राजपुर,07 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। इक्कीसवीं सदी के दौर में डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर ठगों से लोगों को ठगी का शिकार होना पड़ रहा है। आम जनमानस ठगी का शिकार ना हो एवं नशे से होने वाले दुष्परिणाम को रोकथाम के लिए राजपुर पुलिस के द्वारा राजपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में जागरूकता के तहत आयोजन कर नए कानूनों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर आयोजित कर बाजार आए आमजनों को पुलिस टीम ने साइबर ठगों से कैसे बचें उसकी जानकारी दी साथ ही नशे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताते हुए कहा नसा व्यक्ति के विनाश का कारण है जिससे कई परिवारों का घर उजड़ गया है कई आपराधिक मामलों में फंसे हुए हैं इससे दूर रहने की सलाह दी। ध्यान आकर्षित करने के लिए बाजार में जगह जगह बैनर पोस्टर लगाया गया था। साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में जगह जगह बैनर पोस्टर लगाकर आकर्षित किया गया नागरिकों को विभिन्न विषयों पर सरल और महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके। थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के निर्देशन में पुलिस कर्मियों ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘साइबर फ्रॉड आज हर ओ आमजनता जो मोबाइल चलाता है उसके लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। साइबर ठगों द्वारा आय दिन नए नए तरीके अपनाकर प्रलोभन देकर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur