Breaking News

अम्बिकापुर@93 नग नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सूरजपुर जिले से एक नशीले इंजेक्शन सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग ने 93 नग इंजेक्शन के साथ आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार 6 दिसंबर को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को सूरजपुर जिले के रामानुजनगर क्षेत्र में गश्त में थी। तभी मुखबिर से जानकारी मिली पंडरीपानी निवासी खलेश्वर राम साहू अपने घर में भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने तत्काल अपनी टीम के साथ उसके घर में दबिश दी। टीम को देखते ही खिलेश्वर साहू अपने बाड़ी की ओर झोला लेकर भागने लगा। जिसे टीम ने दौड़कर उसे पकड़ा और झोले की तलाशी ली, झोले में 37 नग रेक्सोजेसिक व 56 नग एविल इंजेक्शन पाया गया। जिसे टीम ने जब्त कर आरोपी खिलेश्वर साहू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply