Breaking News

कोरिया बैकुंठपुर@आत्मनिर्भर भारत,हर घर स्वदेशी

Share


घर-घर स्वदेशी अभियान पर समीक्षा बैठक संपन्न
कोरिया बैकुंठपुर,07 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छिंदडांड,बैकुंठपुर में आत्मनिर्भर भारत,एस.आई.आर., हर घर स्वदेशी-घर-घर स्वदेशी अभियान एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार मेक इन इंडिया से लेकर स्टार्टअप इंडिया, वोकल फॉर लोकल से लेकर आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है, जब स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दी जाएगी, तब देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
कार्यक्रम प्रभारियों के नाम

विद्यालय एवं शिक्षण संस्थान प्रभारी – रविशंकर राजवाड़े
निकाय एवं सरकारी प्रतिष्ठान प्रभारी – राजेश सिंह
बस स्टैंड हेतु स्टॉल प्रभारी – शारदा गुप्ता
सार्वजनिक गतिविधियां प्रभारी – अनिल साहू
प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठजन सम्पर्क प्रभारी – बसंत राय
सामाजिक प्रतिष्ठान प्रभारी – अशोक जायसवाल
मन की बात कार्यक्रम प्रभारी – कपिल जायसवाल
पदयात्रा एवं घर-घर सम्पर्क अभियान प्रभारी – चून्नी पैकरा

एस.आई.आर. अभियान पर विशेष बल
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बी.एल.ए.-2 अपने-अपने मतदान केन्द्रों में सभी मतदाताओं का गणना पत्रक पूर्ण कर बी.एल.ओ. को जल्द जमा कराने में सहयोग करें,संगठनात्मक समीक्षा व आगामी कार्यक्रम जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने मंडलवार संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी,इसके साथ ही जिलाध्यक्ष तिवारी ने आत्मनिर्भर भारतहर घर स्वदेशी संकल्प अभियान के लिए कार्यक्रम प्रभारियों की घोषणा की।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
बैठक में प्रमुख रूप से देवेन्द्र तिवारी, बसंत राय,रविशंकर राजवाड़े,चुन्नी पैकरा,पंकज गुप्ता,कपिल जायसवाल, ईश्वर राजवाड़े,शिवकुमारी सोनपाकर,प्रदीप तिवारी,शारदा गुप्ता,रामकृष्ण शर्मा,तीरथ राजवाड़े,गणेश यादव, जगनारायण साहू,राकेश गुप्ता,अनिल खटिक,मैनेजर राजवाड़े,रामलखन यादव,राजाराम राजवाड़े, संजय चिकनजूरी एवं दिनेश साहू उपस्थित रहे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply