Breaking News

अम्बिकापुर@अवैध तरीके से युवती को खरीद बिक्री करने वाले 02 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Share


घटना के बाद से लगातार फरार थे दोनों आरोपी

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,05 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.11.25 को शादी पार्टी में काम करने के बहाने पीडि़ता को उसकी सहेली अलका ने शादी पार्टी में काम करने पत्थलगांव ले जाने के बहाने उज्जैन में ले जाकर बेच दिया था जो प्रार्थिया की रिपोर्ट पर दिनांक 26.11.25 को थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक 323/2025 धारा 143 (2),187,3(5) बी एन एस 140 (3) 142,144, (2)64 2डी बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी का पता हेतु उज्जैन पुलिस टीम रवाना की गई। जहां उज्जैन में भंवर सिंह के कब्जे से पीडि़ता को बरामद कर उसके अन्य साथी मुकेश को गिरफ्त कर रिमांड पर भेजा गया था एवं प्रकरण में 02 आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार थे। मणिपुर पुलिस टीम फरार आरोपियों की सरगर्मी से पता तलाश कर रही थी। दिनांक 05/12/2025 पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर आरोपी 1 अशोक परमार पिता चुन्नीलाल परमार 30 भान बड़ोदिया पोस्ट ताजपुर थाना घटिया जिला उज्जैन (म.प्र.) एवं अन्य महिला आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसने घटना करना स्वीकार किया कि जो अपराध सबूत पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक अश्विनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक शौखी लाल, आरक्षक सत्येंद्र दुबे की मुख्य भूमिका रही।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply