Breaking News

सूरजपुर@मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा ग्रामीण सड़क निर्माण का किया गया भूमिपूजन

Share

सूरजपुर,05 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना अंतर्गत आज ग्राम नवाटोला में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों,विभागीय अधिकारियों तथा ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस योजना अंतर्गत तीन ग्रामों में सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसके अंतर्गत ओडगी नवाटोला मुख्य मार्ग से खालबहरा मार्ग तक 0.20 किमी सड़क निर्माण, लागत ?17.07 लाख,मेन रोड भंडारापारा से बगीचा तक 0.20 किमी सड़क निर्माण, लागत 17.07 लाख तथा देवलपारा से संतलाल तक सड़क निर्माण 0.50 किमी, लागत 40.23 लाख रुपए शामिल है। अतःकुल सड़क लंबाई 0.90 किमी और कुल स्वीकृत राशि 74.37 लाख है। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को पक्की सड़क की सुविधा प्राप्त होगी तथा आवागमन में सुगमता आएगी। साथ ही वर्षभर बेहतर परिवहन व्यवस्था उपलब्ध होगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply