Breaking News

कोरिया@पोडी बचरा में 1426.60 क्विंटल अवैध चावल पकड़ाया

Share

कोरिया,04 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)। प्रशासन की धान खरीदी व्यवस्था में सख्ती लाने के लिए अपर कलेक्टर सुरेंद्र प्रसाद वैद्य के निर्देशन में आज पोड़ी-बचरा स्थित मेसर्स दीपक राइस मिल एवं दीपक एग्रोटेक राइस मिल पर की गई जांच में प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 1426.60 मि्ंटल अवैध चावल जब्त किया गया जब्त चावल की अनुमानित लागत 42,31,077 रुपए के लगभग लगाई जा रही है।
छत्तीसगढ़ पासिंग दो ट्रकों में भरा चावल,और बिहार पासिंग ट्रकों में भी मिला भरा चावल जांच में पाया गया कि दो बिहार पासिंग ट्रकों में 727 मि्ंटल चावल लोड था। दो छत्तीसगढ़ पासिंग ट्रकों में 699 मि्ंटल चावल मिला। पूछताछ में मिल संचालक ने इसे धर्म कांटा में तौल हेतु लाया जाना बताया,लेकिन ट्रेकों से प्रस्तुत बिल-व्हाउचर से स्पष्ट हुआ कि यह चावल बिहार से लाया गया अवैध माल है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि यह चावल एफसीआई और नान गोदामों में खपाने के लिए लाया गया होना भी प्रतीत होता है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply