Breaking News

सूरजपुर@ ग्राम तेलईमुड़ा में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई

Share


गोदाम से 250 बोरा धान जब्त
सूरजपुर,04 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
शासन के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में रामानुजनगर एसडीएम श्री अजय मोडियम के नेतृत्व में ग्राम तेलईमुड़ा में बड़ी कार्रवाई की गई।
राजस्व अमले को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम तेलईमुड़ा के व्यापारी द्वारा अवैध रूप से धान का भंडारण किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक करते हुए एसडीएम श्री अजय मीडिया ने अपनी टीम के साथ मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान व्यापारी राजेश साहू के गोदाम और परिसर की जांच की गई, जिसमें गोदाम से 190 बोरा धान एवं पिकअप वाहन से 60 बोरा धान कुल 250 बोरा धान जब्त किया गया। नियम विरुद्ध भंडारण पाए जाने पर एसडीएम के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से व्यापारी राजेश साहू के गोदाम को सील कर दिया गया है। जब्त किए गए धान और पिकअप वाहन को थाना प्रभारी रामानुजनगर को सुपुर्द कर दिया गया है। धान के अवैध भण्डारण पर मंडी अधिनियम के तहत अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply