Breaking News

रायपुर@शीतकालीन सत्र से पहले बड़ा निर्देश रद्द की गई शनिवार-रविवार की छुट्टी…

Share


रायपुर,04 दिसम्बर 2025। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर शनिवार और रविवार की छुट्टी रद्द कर दी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विधायक द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय सीमा में हर हाल में प्रस्तुत किए जाएं। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से तमाम संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया गया है। निर्देशों के अनुसार विधानसभा से संबंधित प्रश्नों के उत्तर समय पर तैयार करने के लिए कार्यालय शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे, ताकि सभी आवश्यक कार्य समय पर पूरे किये जा सके।


Share

Check Also

कोरिया@स्कूल में खुली अंतरिक्ष की दुनिया…कोरिया के नवाचार को राष्ट्रीय सम्मान

Share बच्चों की जिज्ञासा को मिली उड़ान,कोरिया के शैक्षणिक नवाचार को राष्ट्रीय पहचान किताबों से …

Leave a Reply