Breaking News

अम्बिकापुर@बाइक चोरी करके भागते एक पकड़ाया,एक फरार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। घर के अंदर खड़ी बाइक को चोरी करके भाग रहे एक युवक को पकडकर वाहन स्वामी ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है, दूसरा भागने में सफल हो गया। जानकारी के अनुसार अजिरमा बुधवारी बाजार निवासी सपन तालुकदार 29 नवम्बर की रात को करीब 10 बजे के अपनी मोटरसायकल हीरो होण्डा सीडी डीलक्स क्रमांक सीजी 15 सीडी 4572 को अपने घर के अंदर लॉक करके खड़ा किया था और सोने चले गया। अलसुबह करीब 4 बजे गेट का आवाज सुनाई देने पर जब वह उठा तो दो व्यक्ति घर के अंदर से मोटरसायकल लेकर भाग रहे थे। एक व्यक्ति को दौड़ाकर पकडऩे पर वह अपना नाम राजेन्द्र नगेशिया पिता बुधराम नगेशिया निवासी दर्रीपारा, कुसमी बताया, जो वर्तमान में गोधनपुर में रहता है,दूसरा फरार हो गया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply