Breaking News

अम्बिकापुर@कुदरगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बुलेरो पेड़ से टकराई,एक की हुई मौत

Share

अम्बिकापुर,01 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले के ओडग़ी थाना क्षेत्र के बांक के पास रविवार की देर शाम अनियंत्रित बोलेरो सडक किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधे दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी कुदरगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के कुम्हिया निवासी सतीश ठाकुर सहित 8 लोग बोलेरों में सवार होकर रविवार को सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ धाम दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन कर सभी श्रद्धालु वापस लौट रहे थे। देर शाम को ओडग़ी थाना क्षेत्र के बांक के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सडक किनारे महुआ पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के आगे के हिस्से का परखच्च उड़ गया। वहीं दुर्घटना में सतीश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply