Breaking News

अम्बिकापुर@युवा कांग्रेस की बैठक में टीएस सिंहदेव ने दिया आधी आबादी के प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। युवा कांग्रेस जिला सरगुजा की नवगठित कार्यकारणी की सोमवार को प्रथम बैठक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकारणी के सदस्यों को उनका नियुक्ती पत्र भी वितरित किया। बैठक के दौरान मौजूद युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन में आधी आबादी का प्रतिनिधित्व उनके अनुपात में कम है। ऐसे में आधी आबादी की वास्तविक आकांक्षाओं की प्रतिध्वनि स्पष्ट रुप से उभर नहीं पाती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति में शुरुआत के पायदान अर्थात एनएसयूआई और युवा कांग्रेस में आधी आबादी अर्थात महिलाओं की पर्याप्त संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करना होगा, तभी आगे चलकर सही अर्थो में एक आधी आबादी का जागरुक जनप्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा। उन्होंने सरगुजा युवा कांग्रेस को इस दिशा में कार्य करने एवं परिणाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। युवा कांग्रेस के कार्यकारणी की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस के राजनीती की नर्सरी और युवा कांग्रेस प्राथमिक पाठशाला है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी का भविष्य हैं और भविष्य की राजनैतिक सफलता इस बात में निहित है कि आप पार्टी की विचारधार को किस कदर आत्मसात करते हैं। युवा कांग्रेस की बैठक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं अम्बिकापुर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकल झा ने किया। इस दौरान मो. इस्लाम, इंद्रजीत धंजल, सतीश बारी, प्रितिका विश्वकर्मा, शुभम जायसवाल, विरेन्द्र सिंह, गंगा प्रसाद, उत्तम रजवाड़े, विकास केशरी, शिवराज सिंह, आकाश अग्रहरि, सूरज यादव, सतीश घोष, संजर, भानु रजवाड़े, दीपक जायसवाल, नवनीत सिंह, नितिन तिर्की, सोमा मुखर्जी, निलेश कश्यप, आयुष सोनी, राकेश सोनी, श्रवण यादव, नमित गुप्ता, धर्मेन्द्र झरिया, प्रिंस अभिषेक कुजूर, अखिलेश, राम नारायण, मनरखान, योगेश, रजत, संजय, काजल गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, आदित्य त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply