Breaking News

राजपुर@सेमरा जंगल में शराबियों ने पथराव कर मचाया उत्पात

Share


तीन शराबियों ने वन रक्षक की कार पर पथराव कर कार को क्षतिग्रस्त कर वन रक्षक को किया घायल, पुलिस तलाश में

राजपुर,30 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)। मिली जानकारी के अनुसार राजपुर वन परिक्षेत्र के सेमरा सागौन जंगल कक्ष क्रमांक पी. 2758 में वनरक्षक परमिट एक्का साथी वनकर्मियों के साथ 30/112025 को लगभग दोपहर दो बजे वन्यप्राणियों के गड़ना के लिए ट्रांजिट लाइन लगवाने गए हुए थे। इसी दौरान सागौन जंगल में ग्राम दरकी शंकरगढ़ निवासी संतोष पिता अन्नू उरांव के साथ दो अज्ञात शराब पी रहे थे। वन रक्षक के द्वारा बोला गया आप और कही और जाकर पीजिए यहां काम करना है। इसी बात को लेकर तीनो आरोपियों ने वनरक्षक को गाली गलौज,मारपीट कर पथराव कर दिया। जिससे वन रक्षक को चोट तो लगी । आरोपियों ने उनके कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत पर राजपुर पुलिस पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह से उनके मोबाइल नंबर पर इस विषय को लेकर जानकारी चाहिए गई तो उनके द्वारा कहा गया आरोपियों की तलाश जारी है जल्दी उन्हें पड़कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू ने बताया कि वन्यप्राणी ट्रांजिट लाइन का उपयोग वन्यजीवों की गणना और निगरानी के लिए किया जाता है, जिसमें वन कर्मचारी जंगल में एक काल्पनिक रेखा खींचते हैं और फिर उस रेखा के साथ जानवरों के पदचिन्हों और निशानों की तलाश करते हैं। इन निशानों का उपयोग जानवरों की वास्तविक संख्या और अन्य विवरणों को दर्ज करने के लिए किया जाता है। वन रक्षक परमिट एक्का वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे इसी बीच संतोष उरांव सहित तीन लोगो ने मारपीट कर पथराव कर दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply