Breaking News

अम्बिकापुर@खलिहान में धान की रखवाली कर रहे थे पति-पत्नी,आधी रात आ धमका दंतैल हाथी,फिर दोनों को कुचलकर मार डाला

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार की रात किसान दंपती को दंतैल हाथी ने कुचलकर मार डाला। दरअसल किसान पति-पत्नी खलिहान में काटकर रखे गए धान की रखवाली कर रहे थे। वे पास ही झोपड़ी में सो रहे थे, इसी दौरान दंतैल हाथी वहां आ धमका। जब दोनों झोपड़ी से बाहर निकले तो हाथी ने उन्हें पहले तो सूंड से उठाकर पटक दिया, फिर पैरों तले रौंदकर मार डाला। सूचना पर सुबह वन अमला व पुलिस मौके पर पहुंचे और आगे की प्रक्रिया पूरी की। भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कपसरा के बिसाही पोड़ी निवासी कबिलास राजवाड़े 45 वर्ष किसान था। उसने धान की कटाई कर खलिहान में रखा था। शुक्रवार की रात वह खलिहान के पास ही आम पेड़ के नीचे बनी झोपड़ी में अपनी पत्नी धनियारो 41 वर्ष के साथ धान की रखवाली कर रहा था। दोनों झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब 2 बजे झोपड़ी से सटे मिट्टी के अहाते का कुछ हिस्सा झोपड़ी पर गिरा। इसके बाद दोनों नींद में ही झोपड़ी से बाहर निकल गए। वे बाहर निकले ही थे कि एक दंतैल हाथी उनके सामने खड़ा हो गया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply