-संवाददाता-
सूरजपुर,28 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।
देश में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं, जिसे देखते हुए सूरजपुर पुलिस ने अब एक बहुत ही सख्त और निर्णायक कदम उठाया है। जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित साइबर अपराधों के तेजी से फैलते जाल को तोड़ने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही थी, लेकिन अब उसने पहली बार सोशल मीडिया दिग्गज FACEBOOK की मूल कंपनी META को सीधे नोटिस जारी किया है। इस कदम को न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश में डिजिटल धोखाधड़ी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। यह पुलिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाने का एक स्पष्ट संदेश है। यह कार्रवाई बताती है कि पुलिस अब केवल अपराधियों पर ही नहीं, बल्कि उस प्लेटफॉर्म पर भी नकेल कसने के मूड में है जिसका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा है।
नोटिस में पुलिस के कड़े सवाल : जारी किए गए नोटिस में सूरजपुर पुलिस ने META से कई स्पष्ट और कड़े सवाल पूछे हैं। पुलिस ने जानना चाहा है कि आखिर इस तरह के भ्रामक, आपत्तिजनक और अपराध को बढ़ावा देने वाले कंटेंट फेसबुक जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर कैसे और क्यों चल रहे हैं?
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur