
- भाजपा का नव निर्माण दिवस…एमसीबी में भव्य जिला कार्यालय की नींव,प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मंत्रियों तक का जमावड़ा
- मंच पर दिग्गज…मैदान में सैलाब एमसीबी बीजेपी कार्यालय भूमिपूजन ने दिखाया संगठन की असली ताकत

-संवाददाता-
एमसीबी,27 नवंबर 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के नवीन जिला कार्यालय के भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम ने आज ऐतिहासिक माहौल बना दिया, एफसीआई गोदाम के सामने चैनपुर,मनेंद्रगढ़ में आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, संगठन मंत्री,प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग,मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,प्रदेश मंत्री अखिलेश सोनी,सांसद रेणुका सिंह,भरतपुर-सोनहत विधायक तथा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे, कार्यक्रम स्थल पर उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान… अतिथियों का स्मृति-चिह्न से स्वागत
कार्यक्रम के अंत में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का स्मृति-चिह्न देकर स्वागत किया गया तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को साल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
भारी भीड़, जबरदस्त उत्साह व संगठन का शक्ति प्रदर्शन
भव्य आयोजन में भाजपा जिला पदाधिकारियों, महापौर रामनरेश राय, आशीष सिंह, द्वारिका जायसवाल,राहुल सिंह,रीत जैन,धर्मेंद्र त्रिपाठी, गणेश ठाकुर आदि के साथ बूथ से शक्ति केंद्रों तक के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे,पुलिस-प्रशासन की टीम भी पूरी व्यवस्था में तत्पर रही, भाजपा का यह नया जिला कार्यालय आने वाले समय में संगठन की मजबूती,संचालन,रणनीति और राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले… नये कार्यालय से संगठन को नई ऊर्जा…
अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा सर्वसुविधायुक्त कार्यालय संगठन की मजबूती का आधार बनेगा। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन से हर कार्यकर्ता में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।
आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगाःस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने भूमिपूजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह कार्यालय भाजपा संगठन के लिए ‘एक मंदिर की तरह’ होगा, जहाँ से विचार, सेवा और संगठनात्मक ऊर्जा प्रसारित होगी, उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा, समर्पण और जनहित है।
संघर्ष से निर्माण तक…संगठन का लंबा सफर:मंत्री रामविचार नेताम
एमसीबी जिला प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने भावुक संबोधन में भाजपा के संगठनात्मक इतिहास का उल्लेख किया,उन्होंने कहा 90 के दशक में अटल जी के कार्यक्रमों से शुरू हुई यात्रा आज भव्य कार्यालय की नींव तक पहुंच चुकी है, यह 2 एकड़ भूमि हर कार्यकर्ता के समर्पण का परिणाम है, उन्होंने एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को मंच पर बुलाकर सम्मानित भी करवाया।
एमसीबी के लिए नव निर्माण का दिन: प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा कि पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और जिलाध्यक्ष चंपा पावले कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे थे,उन्होंने कहा भाजपा जहां भी कार्यालय की नींव रखती है, उसे समय पर पूर्ण कर कार्यकर्ताओं को समर्पित करती है, आज एमसीबी बीजेपी के लिए नव निर्माण का दिन है, उन्होंने भाजपा की 11 वर्ष की राष्ट्रीय संगठनात्मक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा अब करोड़ों कार्यकर्ताओं का परिवार बन चुका है, उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur