Breaking News

जशपुरनगर@मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा कुनकुरी के लिए 77.23 करोड़ रूपए लागत के 75 विकासकार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

Share


-संवाददाता-
जशपुरनगर,27 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कुनकुरी के नारायणपुर में आयोजित किसान महतारी सम्मेलन में कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत 77 करोड़ 23 लाख 24 हजार रूपए की लागत के 75 निर्माण कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 16 करोड़ 84 लाख 51 हजार रूपए लागत के 8 कार्यों का लोकार्पण और 60 करोड़ 38 लाख 73 हजार रुपए लागत के 67 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री साय ने 60 करोड़ 38 लाख 73 हजार रुपए लागत के जिन 67 कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें प्रमुख रूप से विकासखंड दुलदुला अंतर्गत 3.21 करोड़ लागत के जामपानी से बरपानी मार्ग, 5.48 करोड़ लागत के लोरोदफा से गढ़ारामबंध होते हुए जामपानी तक, 3.46 करोड़ लागत के मकरीबंधा से भलमंडा झारखण्ड पहुँच मार्ग, 5.48 करोड़ लागत के छेरडांड से टुकुटोली पहुँच मार्ग, 5.95 करोड़ लागत के ठुठीअम्बा से कादोपानी झारखण्ड पहुँच मार्ग तक, 5.83 करोड़ लागत के पोटकोसेमर साजापानी, केंदपानी से कर्राडांड दुलदुला पहुँच मार्ग शामिल है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री साय 16 करोड़ 84 लाख 51 हजार रूपए लागत के 8 कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें प्रमुख रूप से 6.12 करोड़ लागत से निर्मित जिला-जशपुर के केराडीह-खुटगांव मार्ग पर बलियाजोरा नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, 3.08 करोड़ लागत से निर्मित मकरिबंधा से दुलदुला मार्ग पर नदी में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य,विकासखंड मनोरा अंतर्गत ग्राम सोनक्यारी में 3.87 करोड़ की लागत से 33/11 केवी, 3.15 एमवीऐ क्षमता का उप केंद्र, पत्थलगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम महेशपुर में 3.38 करोड़ रूपए की लागत से 33/11 केवी, 3.15 एमवीऐ क्षमता का उपकेंद्र शामिल है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply