Breaking News

सुरजपुर@आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

Share


-संवाददाता-
सुरजपुर,27 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

एससी एसटी अधिकारी कर्मचारी संगठन के मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्रांत अध्यक्ष आईएएस अफसर संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मणों को लेकर पिछले दिनों दिए गए विवादास्पद बयान के बाद वर्मा के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। बढ़ते विरोध के बाद मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव ने आईएएस संतोष कुमार वर्मा उपसचिव कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा है अन्यथा एकपक्षीय कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। आज इसी मामले को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज सूरजपुर के जिलाध्यक्ष मनोज अवस्थी के अगुआई में समाज के लोगों ने आज पुलिस अधीक्षक सुरजपुर को ज्ञापन सौंप कर एफआईआई की मांग की है। गुरुवार को सूरजपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच सर्व ब्राह्मण समाज सुरजपुर के पदाधिकारियों ने दिए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी द्वारा विप्र समाज की बेटियों और समाज पर इस प्रकार की टिप्पणी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जा सकती है। यह न सिर्फ मानहानि है बल्कि जातिगत अपमान का गंभीर अपराध भी है। समाज द्वारा सौंपे ज्ञापन में भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और धारा 500 का विशेष उल्लेख किया गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि एक लोकसेवक द्वारा ऐसी जातिगत टिप्पणी करना कानूनी रूप से और भी गंभीर अपराध बन जाता है। समाज ने यह भी कहा कि उक्त आईएएस अधिकारी का बयान नारी सम्मान और सामाजिक सौहार्द पर सीधा प्रहार है। समाज ने पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि यदि मामले में आईएस संतोष वर्मा के खिलाफ यदि एफआईआई नहीं ली गई तो मजबूरन आंदोलन करने बाध्य होना पड़ेगा। सर्व ब्राह्मण समाज सूरजपुर के जिलाध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि हमने संविधान के दायरे में रहकर आवेदन दिया है। अब यह प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह अपनी निष्पक्षता दिखाए।
समाज के बेटियों के सम्मान और समाज की प्रतिष्ठा पर किसी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान समाज के जिला अध्यक्ष मनोज अवस्थी,वरिष्ठ अधिवक्ता एच एन मिश्रा, जीएस मिश्रा,अशोक उपाध्याय,शेष नारायण शर्मा,गणेश,दिनेश द्विवेदी, शोभनाथ चौबे, दया चौबे,नीरज पांडेय, पूर्णानंद तिवारी,मनोज पांडेय,विनय पांडेय, वेदप्रकाश मिश्र, आनंद शर्मा व बड़ी संख्या में सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply