Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा संभाग में फिर शुरू हुई कड़ाके की ठंड

Share

न्यूनतम तापमान 6 डिग्रीकोहरे का भी असर,सुबह विजिब्लिटी 500 मिटर तक रही


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

सरगुजा संभाग में शीतलहर फिर से शुरू हो गया है। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं बलरामपुर जिले के सामारी पाट व सरगुजा के मैनपाट का तापमान 4 डिग्री के करीब है। इन दोनों जगहों पर सबसे अधिक ठंड पड़ती है। ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। गुरुवार की सुबह घने कोहरे का भी असर रहा। जिसकी बिजब्लिटी 500 मिटर तक रही। इस कारण वाहन चलाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की गति पर ब्रेक लगी रही। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। ठंड से अभी राहत की उम्मीद नहीं है। नवंबर महीने के शुरूआत में कड़ाके की ठंड सरगुजा संभाग में पडऩी शुरू हुई थी। 11 दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ था। इस दौरान वर्षों का रिकॉर्ड टूटा था। इसके बाद अफगानिस्तान में बने विक्षोभ के कारण तापमान में वृद्धि हुई थी। न्यूनतम तापमान बढकर 11 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम साफ होते ही 24 नवंबर से तापमान में गिरावट आनी शुरू हुई। तीन दिन के अंदर न्यूनतम तापमान गिरकर गुरुवार को 6 डिग्री पहुंच गया है। इससे सरगुजा संभाग में शीतलहर की वापसी पुनः हुई है। ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। लोगों को तीन में भी राहत नहीं है। बर्फिली हवा के कारण लोग कनकनी महसूस कर रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार अंडमान सागर के ‘सेनयार’ चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ते ही श्रीलंका – तमिलनाडु के क्षेत्र में परिसंचरित सुस्पष्ट अवदाब आज ‘डिटवा’ चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में आगामी 30 नबम्बर तक व्यापक वर्षा कहीं कहीं भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। इसका असर सरगुजा संभाग में भी देखा जा सकता है। बादल का असर रहेगा। मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार उत्तरी शीतलहर के कारण न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अधिकतम 24 व न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान औसत से करीब 5 डिग्री कम है।
500 मिटर तक रही विजब्लिटी : सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में है। गुरुवार की सुबह कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। विजब्लिटी 500 मिटर तक रही। इससे वाहन चलाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। वाहनों की रफ्तार पर बे्रक लगी रही। अंबिकापुर के साथ-साथ बलरामपुर जिले के सामरीपाट व सरगुजा के मैनपाट का तापमान करीब 4 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां शीत की बूंदे जमनी शुरू हो गई है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply