-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के प्रयासों से सरगुजा जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इसी कड़ी में अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खैरबार में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 50.31 लाख रुपए की लागत से 500 मीटर लंबे गौरवपथ सह नाली निर्माण का भूमि पूजन किया गया। इस महत्वपूर्ण भूमि पूजन समारोह में मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने निर्माण कार्य की शुरुआत करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के स्वरूप को बेहतर बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाजनक आवागमन, आर्थिक समृद्धि और समग्र विकास सुनिश्चित करने वाली एक प्रमुख योजना है। गौरवपथ और नाली निर्माण से ग्रामीण इलाकों की सड़कें मजबूत होंगी, जिससे वर्षा के मौसम में आवागमन सुगम होगा। मंत्री ने कहा कि ये प्रयास मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निरंतर जारी हैं और उनके मार्गदर्शन में सरगुजा में कई सड़क निर्माण और विकास कार्य हो रहे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur