-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।
स्टेट बैंक द्वारा जब्त की गई कार को अज्ञात लोगों ने होटल गोविन्दम के कैम्पस से चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट ऋण वसूली प्रकोष्ठ के वाहन जब्ती इंचार्ज ने मणीपुर थाना में दर्ज कराई है। चोरी गए वाहन की कीमत सात लाख रुपये बताई गई है। होटल गोविन्दम में रहने वाले शांतीनगर, राजनगर मध्य प्रदेश निवासी धर्मेन्द्र तिवारी ने पुलिस को बताया है कि कोरबा के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रास्मिक विभाग से हामीद खान निवासी बलौदा, जांजगीर चांपा मारूती सुजूकी क्रमांक सीजी 11 बीक्यू 9992 फायनेंस कराया था, जिसका मासिक किस्त 17 हजार 900 रुपये है। वाहन स्वामी द्वारा उक्त वाहन का मासिक किस्त लगातार 3 माह से नहीं देने पर उक्त खाता को बैंक द्वारा एनपीए (गैर निष्पादित संपत्ति) में शामिल कर दिया गया था, जिसके कारण स्टेट बैंक द्वारा लीगल आर्थराइज्ड डिपार्टमेंट रिकवरी एण्ड इन्फोर्समेंट सेल जबलपुर मध्य प्रदेश को उक्त वाहन को सीज करने हेतु आदेशित किया गया। वाहन स्वामी को दो बार नोटिस दिया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वाहन स्वामी ने किस्त पटाने में असमर्थता व्यक्त की और गाड़ी को ले जाने के लिए कहा। वाहन स्वामी ने गाड़ी का कागजात व एक चाबी वापस किया, दूसरी चाबी गुम होने की बात कहकर नहीं दिया। वाहन स्वामी द्वारा गाड़ी में जीपीएस लगाना बताया गया था। इसके बाद वे वाहन को अंबिकापुर लेकर आ गए थे और 21 नवम्बर को दोपहर में बिलासपुर चैक अंबिकापुर के पास पेट्रोल पंप के बगल में स्थित होटल गोविन्दम के स्वामी एवं गार्ड अजय राजवाड़े को सूचना देकर यार्ड में वाहन को लॉक करके खड़ा कर दिया था।
25 नवम्बर को शाम लगभग 7.30 बजे होटल के यार्ड में गए तो सीज करके लाई गई मारूती सुजुकी कार क्रमांक सीजी 11 बीक्यू 9992 नहीं थी। गार्ड अजय राजवाड़ से पूछने पर वह बताया कि 22 नवम्बर को रात लगभग 11 बजे कार में एक अज्ञात व्यक्ति आया और चाबी से गाड़ी को स्टार्ट करने के बाद यार्ड से बाहर लाकर नया बस स्टैंड की ओर चले गया। वह गाड़ी मालिक समझकर उससे पूछताछ नहीं किया। रिपोर्ट पर पुलिस अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur