Breaking News

अम्बिकापुर@सामाजिक एवं आध्यात्मिक विषय पर एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन

Share


होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज,अंबिकापुर में जनजातीय समाज का गौरव शाली अतीतः ऐतिहासिक…


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

स्थानीय होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज, अंबिकापुर में दिनांक 25 नवंबर को ‘जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत : ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान’ विषय पर एक दिवसीय कला-संस्कृति केंद्रित प्रदर्शनी का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ. (सि.) मंजू टोप्पो ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन एवं महान आदिवासी विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात प्रार्थना गीत की मधुर प्रस्तुति ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उप प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदर्शनी की विषय-वस्तु पर प्रकाश डाला तथा जनजातीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन की महत्ता पर बल दिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत करमा नृत्य ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत अतिथियों को स्मृति-चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री इंदर भगत (प्रदेश प्रवक्ता, जनजाति गौरव समाज, छत्तीसगढ़ एवं सह संयोजक, जनजाति सुरक्षा मंच) ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ की प्रमुख जनजातियों की कला एवं संस्कृति पर आधारित जीवंत प्रदर्शनी की अतिथियों ने सराहना की। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने सरगुजा की आदिवासी विभूतियों को स्मरण करते हुए कहा— ‘आदिवासी संस्कृति देश की सर्वोत्तम संस्कृतियों में से एक है, जो प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संदेश देती है। हमें इसे सहेजना और आगे बढ़ाना होगा। ‘ कार्यक्रम का सफल संयोजन अलमा मिंज (सहायक प्राध्यापक ,समाज कार्य) द्वारा तथा सह-संयोजन रागिनी ब्रिजिट लकड़ा (सहायक प्राध्यापक , वाणिज्य) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री साबिर अली सहायक (प्राध्यापक वाणिज्य) ने किया कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों तथा छात्राओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply