Breaking News

अम्बिकापुर@सोसायटी का ताला तोडकर 76 बोरी चावल और 6 बोरी शक्कर चोरी

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम हर्रामार में शासकीय उचित मूल्य दुकान से 18-19 नवम्बर के बीच 76 बोरी चावल व 6 बोरी शक्कर की चोरी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम हर्रामार का रूपन सिंह पिता अर्जुन सिंह गांव में शासकीय उचित मूल्य का संचालन करता है। 18 नवम्बर को वह सोसायटी में चावल वितरण करने के बाद गोदाम में ताला लगा दिया था। रात 11 बजे तक सोसायटी के दरवाजे का ताला सही सलामत था। सुबह करीब 7 बजे परमेश्वर मिंज उसको फोन करके बताया कि सोसायटी के शटर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद वह मनमोहन लकडा, परमेश्वर मिंज, मंजीत तिग्गा व अन्य लोगों के साथ सोसायटी गया तो शटर में लगा कुण्डी और ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर गोदाम में सामान का मिलान करने पर 400 बोरी चावल में से 76 बोरी चावल व 6 बोरी शक्कर कम मिला। चोरी गए चावल व शक्कर का शासकीय भाव के हिसाब से कीमत 33 हजार 250 रुपये बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply