Breaking News

कोरिया/पटना@काटकोना में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Share


112 मरीजों का उपचार,दवाइयों का वितरण


-संवाददाता-
कोरिया/पटना, 24 नवंबर 2025 (घटती-घटना)।

नगर पंचायत पटना अंतर्गत खजुराहिल स्कूल,ग्राम काटकोना में आज निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन विनायका हेल्थ केयर क्लिनिक के डॉ. रितेश कुशवाहा, श्री क्लीनिक के डॉ. शाश्वती संतरा, तथा लक्ष्मी डेंटल क्लीनिक एवं डायग्नोसिस सेंटर की डॉ. शिवानी सृजन अग्रवाल और डॉ. निष्ठा अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम सरपंच काटकोना के तत्वाधान में संपन्न हुआ, शिविर में कुल 112 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयाँ वितरित की गईं, उपचार में प्रमुख रूप से सर्दी-खांसी,मौसमी बुखार अस्थमा, गठिया,जोड़ों का दर्द,शुगर,ब्लड प्रेशर,पथरी,चर्मरोग,पाइल्स, ल्यूकोरिया एवं गर्भाशय संबंधी समस्याएँ, दांतों की सड़न, मसूड़ों की सूजन,पायरिया आदि कई बीमारियों का परीक्षण व उपचार किया गया।
चिकित्सकों की अपील शिविर में मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को मौसम परिवर्तन के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने,यौन संक्रमण से बचाव, तथा शराब,धूम्रपान, गुटखा-तंबाकू और अन्य नशा न करने की सलाह दी,शिविर की सफलता में सहयोग शिविर को सफल बनाने में सरपंच काटकोना, नर्स स्वाति कुशवाहा, फार्मासिस्ट रोहित साहू,लैब टेक्नीशियन दीपक कुशवाहा, तथा ग्राम के अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply